फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गाड़ी का इंजन लीक’ बोलकर उड़ाया रुपयों से भरा ब्रीफकेस

विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को रेड स्क्वेयर मार्केट में अर्बन इस्टेट टू के एक उद्योगपति का तीन ठगों ने धोखे से 2 लाख रुपयों से भरा ब्रीफकेस उड़ा लिया। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों ने पहले गाड़ी पर तेल डाला। जब गाड़ी चालक गाड़ी लेकर निकलने लगा तो उन्होंने इंजन से तेल निकलने का इशारा किया।
विज्ञापन


उद्योगपति और चालक उतरकर नीचे देखने लगे तो बदमाशों ने रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सिटी पुलिस इंस्पेक्टर भारतेंद्र व सीआईए इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत शहर की नाकेबंदी कर दी। वारदात के करीब आधे घंटे बाद ही पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। उनके पास वही रुपयों से भरा ब्रीफकेस था।

अर्बन इस्टेट टू निवासी सूरत सिंह ने बताया कि वह अपने चालक राजेंद्र के साथ घर से रेड स्क्वेयर मार्केट यूनियन बैंक में लगभग 11 बजे आए थे। उनके पास करीब 8 लाख रुपये थे। 6 लाख रुपये उन्होंने बैंक में जमा करवा दिए। बाकी दो लाख रुपये ब्रीफकेस में रखे थे। आगे उन्हें अपनी जुगलान स्थित इंडस्ट्रीज किसान बीज प्लांट पर जाना था। यूनियन बैंक से करीब 50 मीटर की ही दूरी पर पीएनबी बैंक एटीएम के सामने उन्हें एक बाइक सवार ने इशारा किया कि उनकी गाड़ी के इंजन से तेल निकल रहा है।
विज्ञापन


इशारा कर वह बाइक सवार वहां से चला गया। जैसे ही चालक राजेंद्र नीचे उतरकर देखने लगा तो उसे गाड़ी के अगले हिस्से में तेल लगा हुआ दिखा। उसने सोचा कि इंजन से निकल रहा है तो उसने बोनट खोल लिया। यह सब देख उद्योगपति सूरत सिंह भी नीचे उतरकर ड्राइवर से पूछने लगे कि क्या हुआ। उन्होंने देखा कि इंजन से कोई तेल लीकेज नहीं थी। वे वापस आकर गाड़ी में बैठे तो देखा कि वहां रखा ब्रीफकेस गायब था। मामले की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी।

दिल्ली बाईपास की तरफ मिले आरोपी
पुलिस ने दिल्ली बाईपास की तरफ से वारदात के आधे घंटे के दौरान ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रुपये भी बरामद कर लिए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि इनमें से एक की उम्र 13-14 साल की है और दूसरे की करीब 18 साल है।

 तीसरे व्यक्ति की उम्र करीब 45 साल है। तीनों युवक साउथ साइड के हैं। सूत्रों का दावा है कि साउथ साइड का यह गिरोह हिसार में शीशे तोड़कर चोरी इत्यादि की वारदात करने में सक्रिय रहा है। पूछताछ में कई वारदात के खुलासे होने की संभावना है।

 
उद्योगपति बोला, वही था बैग
उद्योगपति सूरत सिंह का कहना है कि तीनों लोगों को पुलिस ने बाईपास की तरफ से पकड़ा था। पुलिस ने उन्हें बुलाकर ब्रीफकेस की पहचान भी करवाई थी। ब्रीफकेस वही था। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें