फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार संस्थान बनाना नहीं मिटाना ही जानती है : हुड्डा

विज्ञापन
हिसार भूपेंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंपते दूरदर्शन केंद्र बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य।
विज्ञापन
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को सेक्टर 13 स्थित दूरदर्शन केंद्र पर जारी धरने पर पहुंचे और उसे अपना समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार संस्थान बनाना नहीं बल्कि मिटाना ही जानती है। इस दूरदर्शन केंद्र के बंद होने से अब हरियाणा देश का अकेला ऐसा राज्य होगा, जहां कोई दूरदर्शन केंद्र नहीं है। इस दौरान दूरदर्शन केंद्र बचाओ संघर्ष समिति ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके अलावा भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनाज मंडी में अपनी फसल बेचने आए किसानों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दूरदर्शन केंद्र को शिफ्ट करने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बड़ी मुश्किल से यहां दूरदर्शन केंद्र आया था, जिसका प्रदेश को लाभ मिल रहा था। एयरपोर्ट व रेल कोच फैक्टरी भी उठ कर चले गए। हमारे कार्यकाल में कितने आईएमए व विश्वविद्यालय बने। रेल लाइन व मेट्रो लाइन बिछी। मगर भाजपा के 9 साल के कार्यकाल में एक ईंच मेट्रो लाइन व रेल लाइन नहीं बिछी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया। दिल्ली से वाया महम होकर आने वाली रेल लाइन आज तक पूरी नहीं हो सकी।
इसके अलावा तलवंडी राणा में चल रहे ग्रामीणों के धरने पर उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नहीं है। केंद्र सरकार भी यह बात कह चुकी है। इस एयरपोर्ट को अपग्रेड करने का फैसला यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुआ था। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें