फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर का उद्देश्य समस्याओं को समझना व जड़ मूल से खत्म करना : उपायुक्त

Sat, 04 Jan 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि समाधान शिविर में हो रही समस्याओं के समाधान को देखकर नागरिक अपनी समस्याएं लेकर शिविर पहुंच रहे हैं। शिविर में तमाम विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहती है और समस्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करते हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी वजह से नागरिक शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि सरकार ने जिन समस्याओं के निदान को लेकर समाधान शिविर की पहल की थी। अब उसमें वे समस्याएं भी धीरे-धीरे शामिल हो रही है जो बड़े स्तर की जरूर है लेकिन आम नागरिकों के जीवन से उनका गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य समस्याओं को समझना व जड़ मूल से खत्म करना है। उपायुक्त ने बताया कि शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन, आधार कार्ड व अन्य रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर पहुंच रहे लोग जिस उम्मीद के साथ सचिवालय पहुंचते है उनका भरोसा समस्याओं के समाधान पर टिका होता है। कई बार अधिकारी समस्याओं के निदान को लेकर निर्धारित समय से ज्यादा समय समाधान शिविरों में लगा रहे है ताकि शिविर का उद्देश्य पूरा हो सके व जनता का विश्वास कायम हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें