फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रशासन हरकत में आया, वार्ड 13 में शुरू हुआ सफाई अभियान

विज्ञापन
सिवानी । वार्ड 13 स्थित गुरेरा रोड पर सफाई अभियान चलाते नगर पालिका कर्मचारी
विज्ञापन
सिवानी मंडी। वार्ड संख्या 13 स्थित गुरेरा रोड पर संत कबीर धर्मशाला के सामने लंबे समय से जमा गंदे पानी और सीवर जाम की समस्या को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया। वीरवार सुबह नगर पालिका प्रशासन और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे नगर पालिका की टीम मुख्य लिपिक रघुवीर थापन, सफाई दरोगा संजय और सोनू के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने गली की नालियों की सफाई कर जमा गंदगी, कीचड़ और झाड़-झंखाड़ को हटाया। लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क और नालियों की सफाई होने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने सीवरेज लाइन और मैनहोल की मशीनों के माध्यम से सफाई शुरू करवाई। नगर पालिका सचिव सुनील कौशिक ने बताया कि तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सफाई कार्य कराया गया है तथा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया जा रहा है। जहां भी तकनीकी खामियां सामने आएंगी उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता कंवरपाल ने बताया कि सीवर लाइन अवरुद्ध होने के कारण यह समस्या पैदा हुई थी। विभाग की ओर से नियमित रूप से लाइन की सफाई करवाई जा रही है तथा सुपर सकर मशीन के माध्यम से सीवर लाइन को पूरी तरह साफ करने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जाएंगे ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें