फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ग्रामीणों के विरोध पर धरने के आगे झुका प्रशासन

Mon, 01 Jun 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। खंड के गांव कालोद स्थित राजकीय विद्यालय में निर्माणाधीन कमरे में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगा ग्रामीणों ने रोष जताया। सूचना मिलते ही अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में धरना देकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व करते हुए किसान सभा के तहसील प्रधान रामकिशन भाकर ने आरोप लगाया कि विद्यालय में किए जा रहे कमरे के निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा था जिससे भवन की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे।
सरपंच प्रतिनिधि चरण सिंह उर्फ धोलू का कहना था कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्यों में लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि यह विद्यालय बच्चों के भविष्य से जुड़ा है। यहां होने वाले निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। ग्रामीणों के विरोध और किसान सभा के धरने के बाद विद्यालय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।
किसान सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यालय के प्रिंसिपल ने उन्हें आश्वस्त किया है कि निर्माण में जहां भी घटिया सामग्री का उपयोग हुआ है उसे पूरी तरह हटाया जाएगा और संबंधित हिस्से का निर्माण दोबारा करवाया जाएगा। होने वाले निर्माण कार्य में गुणवत्ता के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
प्रिंसिपल के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया लेकिन स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उनकी नजर बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर भविष्य में भी आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान गांव के किसान सभा के सचिव महाबीर भौभिया, केहर सिंह नंबरदार, अमीलाल पिलानियां, राजा बाबल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें