फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चोरी की बाइक समेत आरोपी काबू

Tue, 27 May 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। नारनौंद पुलिस ने चोरी की बाइक सहित गांव महजत निवासी शमशेर उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 23 मई की रात करीब 10:30 बजे गांव गुराना स्थित शराब के ठेके के बाहर से बाइक चोरी की थी। पुलिस के अनुसार जैसे ही वारदात की सूचना मिली तो नारनौंद थाना के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को खेड़ी जालाब गांव से धर दबोचा गया। उसके पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को कबूल किया है। पुलिस ने जब्त बाइक को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें