फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से भागा चोरी का आरोपी

Wed, 18 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने उसे रविवार को ही गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार नारनौंद के वार्ड 9 निवासी गोविंदा उर्फ भोलू वर्ष 2022 में चोरी के एक मामले में वांछित था। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया था। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के लिए ले गए। इस दौरान कोर्ट परिसर में काफी भीड़ थी। इसी दौरान गोविंदा पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें