फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट, युवती सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा पुलिस ने रोडवेज बस परिचालक से मारपीट कर ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में गांव नंगथला निवासी दो आरोपियों विरेंद्र और सोनिया को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रिशाल सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के परिचालक कृष्ण कुमार निवासी गांव पाबड़ा ने शिकायत दी थी कि वह 16 जून को हरिद्वार से फतेहाबाद आ रही बस में ड्यूटी पर था। बस में सवार एक युवक और दो युवतियों ने ढंढूर पुल के नीचे उतारने को लेकर विवाद किया। उनसे टिकट मांगा तो मना कर दिया और दुर्व्यवहार किया। बहस के बाद युवकों को ढंढूर पुल के नीचे उतार दिया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद उनमें से एक युवती ने फोन कर अग्रोहा मोड़ पर 15-20 युवकों को बुला लिया। जैसे ही बस अग्रोहा मोड़ पहुंची तो युवक बस में चढ़कर उससे मारपीट करने लगे। इस दौरान परिचालक का रुपयों से भरा बैग गिर गया, उसकी वर्दी फाड़ दी गई और बस के शीशे तोड़ दिए।
पुलिस टीम से गाली-गलौज के आरोपी गिरफ्तार

हिसार। थाना आजाद नगर पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज के मामले में गीता कॉलोनी निवासी ईश्वर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक नेत्रपाल ने बताया कि उप निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम सहित डायल 112 वाहन पर ड्यूटी पर तैनात थे। 15 जून की रात में एक कॉल मिलने पर संबंधित स्थान पर पहुंचे। वहां मौजूद ईश्वर ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। ब्यूरो

Next
AU ऐप में पढ़ें