फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस पर फायरिंग करने वालों को हथियार देने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव पीरांवाली में 26 नवंबर को एसटीएफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों अजीत व विनय को हथियार देने के आरोपी मोहित को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में पेटवाड़ निवासी साहिल और हरसौला निवासी अभिषेक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए टीम ने गत वीरवार साहिल को दो दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह जेल जाने से पहले असंध से हरसौला निवासी अभिषेक और मिलकपुर निवासी मोहित से दस-दस हजार रुपये में हथियार लेकर आया था। बाद में इन्हें पुलिस पर फायरिंग करने और चंडीगढ़ में बम धमाके करने के आरोपी विनय और अजीत को रोहतक के महम मार्ग पर 15-15 हजार रुपये में दे दिए थे। इसके बाद दोनों आरोपी करनाल से बम लेकर चंडीगढ़ गए थे और वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से सीआईए टीम मोहित की गिरफ्तारी में दबिश दे रही थी।
गौरतलब है कि 23 नवंबर को चंडीगढ़ के डिओरा क्लब और सेविले बार एंड लाउंज क्लब के बाहर दो बम धमाके हुए थे। इन धमाकों की जिम्मेदारी अगले दिन गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस दबिश देने में जुटी थी। 26 नवंबर को हिसार व चंडीगढ़ पुलिस को पता चला कि दो आरोपी बाइक पर हिसार से पीरांवाली गांव की तरफ जाएंगे। इसके बाद पुलिस व एसटीएफ ने नाका लगाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को देख बाइक पर आ रहे दो लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों फायर करने लगे। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने इन्हें काबू कर लिया। इनकी पहचान अजीत व विनय के रूप में हुई।
विज्ञापन

जेल में बंद साहिल को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
अजित और विनय से पूछताछ में पता चला कि बम धमाकों की साजिश जींद जेल में बंद साहिल ने रची है। उसी ने जेल जाने से पहले अजीत और विनय को हथियार दिए थे। इसके बाद हिसार पुलिस साहिल को जींद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। फिलहाल उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें