फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पहली से 5वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूल में रख सकेंगे अंशकालिक चतुर्थ श्रेणी कर्मी

Tue, 24 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में पहली से 5वीं कक्षा तक के 508 राजकीय प्राइमरी स्कूलों में अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का टोटा नहीं सताएगा। क्योंकि शिक्षा निदेशालय की ओर से छूट दी गई है कि जो कर्मचारी बिना वेतन सरकारी स्कूलों में सफाई का काम कर रहे हैं। उन्हें पार्ट टाइम वेतन पर रखा जा सकता है। इससे फायदा यह होगा राजकीय प्राइमरी स्कूल भी अब चमकते नजर आएंगे। जिले के एक भी राजकीय प्राइमरी स्कूल में स्थायी तौर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है, जिस कारण स्कूलों में सफाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

शिक्षक जेब से खर्ची देकर लगा रहे हैं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
जिले के एक भी राजकीय प्राइमरी स्कूल में स्थायी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं हैैै। इसके अभाव में स्कूल के शिक्षक अपनी जेब खर्ची से कर्मचारी को नियुक्त कर सफाई का काम करवा रहे हैं। ताकि इन स्कूलों में सफाई व्यवस्था बनी रहे।
स्कूलों में सताता है चोरी का डर
राजकीय प्राइमरी स्कूलों में न चतुर्थ और न ही कोई चौकीदार है। जिस कारण स्कूलों में चोरी का डर हर समय सताता रहता है। हर माह तीन से चार घटनाएं सरकारी स्कूलों में चोरी की होती रहती हैं। पुलिस में शिकायत भी दी जाती है, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं मिलता है, जिससे स्कूल प्रबंधन से लेकर विद्यार्थियों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचता है।
विज्ञापन


हमें निदेशालय की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें अब हम पार्ट टाइम चतुर्थ श्रेणी सरकारी स्कूलों में रख सकेंगे। जो अभी तक बिना वेतन काम कर रहे थे। उन्हें पार्ट टाइम के मानक के हिसाब से वेतन भी मिलेगा। - निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें