फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आपातकालीन स्थिति में मदद दिलाएगा 112 इंडिया एप

Tue, 24 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। आपातकालीन स्थिति में पुलिस, अग्निशमन, चिकित्सा और अन्य जरूरी सेवाओं की तुरंत सहायता पाने के लिए अपने मोबाइल में 112 इंडिया एप डाउनलोड करें। इस एप के माध्यम से महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और अकेले यात्रा करने वाले लोग संकट के समय बिना देरी के मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने एप के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार का यह एप देशभर में लागू आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस-112) का हिस्सा है।
इसके माध्यम से पुलिस, अग्निशमन, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, रेलवे और महिला, बच्चों व बुजुर्गों से जुड़ी आपातकालीन सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। एप में एसओएस कॉल एवं अलर्ट, साइलेंट कम्युनिकेशन, ट्रैकमी यात्रा निगरानी और आसपास के स्वयंसेवकों से सहायता के लिए शाउट अलर्ट सहित 16 विशेष सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा विशेष जरूरतों वाले व्यक्तियों की प्रोफाइल बनाने, बिना लॉगिन त्वरित कॉल करने और सहायता अनुरोध की वास्तविक समय में स्थिति जानने की सुविधा भी है। एसपी ने कहा कि कई बार आपात स्थिति में व्यक्ति अपनी परेशानी खुलकर नहीं बता पाता।
ऐसे में साइलेंट कम्युनिकेशन और एसओएस अलर्ट मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को एप के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा अकेले यात्रा के दौरान ट्रैकमी सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि एप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों मोबाइल फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। आमजन स्वयं इसका उपयोग सीखें और परिवार व आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें। समय पर मिली सहायता किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें