फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंगाली में राजकीय कॉलेज का भवन बनाने को लेकर टेंडर खुला

Sat, 13 Jan 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मंगाली में राजकीय कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर लगाया गया टेंडर खुल गया है। टेंडर की वित्तीय बोली की भी जांच की जा चुकी है। मगर अब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यह टेंडर एजेंसी को अलॉट किया जाएगा। टेंडर अलॉटमेंट के बाद ही एजेंसी निर्माण कार्य शुरू कर सकेगी।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 27 मार्च 2022 को राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास किया था। मगर महाविद्यालय का खुद का भवन न होने के कारण राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लग रही हैं, जिसमें मात्र 5 कमरे हैं। भवन न होने के कारण विद्यार्थियों को टीन की शेड के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। वर्तमान में महाविद्यालय में 5 संकाय उपलब्ध हैं।

12 एकड़ में बनाया जाना है महाविद्यालय का भवन

राजकीय महाविद्यालय का 12 एकड़ में तीन मंजिला भवन बनाया जाना है, जिसके लिए करीब 29 करोड़ रुपये की प्रशासनिक अनुमति मिली हुई है। हालांकि इसका एस्टीमेट 23 करोड़ रुपये का बनाया गया था। जिस जगह यह भवन बनाया जाना प्रस्तावित है, वहां से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है, जिसे शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में अधिकारियों के लिए बनेंगे 34 फ्लैट

इसके अलावा लघु सचिवालय में अधिकारियों के लिए 34 फ्लैट बनाने का टेंडर भी खुल चुका है और इसकी भी वित्तीय बोली की जांच हो चुकी है। मंजूरी मिलने के बाद यह टेंडर भी अलॉट कर दिया जाएगा। 20.69 करोड़ रुपये में इन फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत तीन टावर बनाए जाएंगे। टावर ए व बी में 10-10 और टावर सी में 14 फ्लैट बनेंगे। ए टावर में फ्लैट का साइज 211 गज के आसपास होगा। इसके अलावा 144 व 105 गज के फ्लैट बनेंगे। ए व बी टावर में भूतल पर पार्किंग व 2 फ्लैट और ऊपर की 2 मंजिलों पर 4-4 फ्लैट होंगे। इन फ्लैट के बनने से स्थानांतरित होकर आने वाले अधिकारियाें को किसी होटल या गेस्ट हाउस में नहीं रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें