फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सर्दियों की छुट्टियों को देखते हुए 48 जोड़ी रेल सेवाओं में 103 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी

Fri, 29 Nov 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे प्रशासन की ओर से सर्दियों की छुट्टियों के लिए अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 48 जोड़ी रेलसेवाओं में 103 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक और दिल्ली सराय से 3 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक 01 सेकंड एसी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक और उदयपुर सिटी से 2 दिसंबर से एक जनवरी 2025 तक एक सेकंड एसी व एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। अन्य गाड़ियों में भी इसी तरह डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें