फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार से जाने वाली पांच ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी

Tue, 31 Mar 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे ने हिसार से विभिन्न रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। इससे कदम से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट उपलब्धता बढ़ेगी और वेटिंग कम होगी। राजस्थान और दक्षिण भारत के पर्यटन स्थलों पर घूमने की योजना बना रहे यात्रियों का सफर आरामदायक बनेगा।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि हिसार से चलने वाली गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 1 अप्रैल से 13 अप्रैल और अमृतसर से 2 अप्रैल से 14 अप्रैल तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल में हिसार से 4 अप्रैल से 25 अप्रैल और तिरुपति से 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक एक थर्ड एसी डिब्बा जोड़ा जाएगा। गाड़ी संख्या 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक पांच साधारण डिब्बों की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार में हिसार से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल और जयपुर से 4 अप्रैल से 3 मई तक द्वितीय साधारण श्रेणी के दो डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें