शहर के तापमान ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही 32 वर्षों पहले बने रिकॉर्ड को टूटने से कुछ कदम दूर रह गया है। सोमवार को शहर का तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
इससे पहले वर्ष 2010 में 22 जून को शहर का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। उधर, एचएयू के मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन तक लू चलेगी और तापमान में और बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 12 जून की रात और 13 जून को धूल भरी हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
अगर पिछले दस वर्षों पर के जून महीने के आंकड़ों पर नजर डाले तो यह दूसरा मौका है, जब तापमान 47.0 डिग्री से ऊपर गया था। इससे पहले वर्ष 2010 में जून महीने में तापान 47.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। हालांकि वर्ष 1981 में शहर का तापमान 48.4 डिग्री पर भी पहुंच गया था, जो अभी तक रिकॉर्ड भी है।
वर्ष तिथि तापमान
2013 6 जून 45.7
2012 1 जून 46.7
2011 8 जून 45.1
2010 22 जून 47.8
2009 28 जून 46.0
2008 5 जून 42.9
2007 12 जून 45.8
2006 11 जून 45.9
2005 6 जून 46.8
2004 5 जून 44.9
1981 19 जून 48.4
9 दिनों से लगातार बढ़ रहा तापमान
पिछले 9 दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इस दौरान तापमान में 12 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। एक जून को जो तापमान 35.0 डिग्री पर था, वह 9 जून को 47 का आंकड़ा भी पार कर गया।
तिथि तापमान
1 जून 35.0
2 जून 41.5
3 जून 44.0
4 जून 45.0
5 जून 46.0
6 जून 46.5
7 जून 46.5
8 जून 46.6
9 जूून 47.1
20 के बाद आएगा प्री-मानसून
एचएयू के मौसम विभाग के अनुसार अभी प्री मानसून के भी कोई आसार नहीं है। जब मानसून सेंट्रल यूपी या इधर गुजरात तक पहुंच जाएगा, तभी प्रदेश में प्री-मानसून के आसार बनेंगे। यह स्थिति 20 जून के बाद ही बनेगी। एचएयू के कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक नरमा कपास में निराई गुड़ाई कर नमी को बनाए रखें। इसके अलावा हरा चारा व सब्जियों में हल्की सिंचाई करते रहें।