फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलने के बावजूद दिन के तापमान में गिरावट

विज्ञापन
2ो - धूप-खिलने के बाद टाउन पार्क में मस्ती करते युवा। ...संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Hisar
विज्ञापन
धूप निकलने के बावजूद वीरवार को दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई और यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। इस दौरान छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 22 जनवरी के बाद से मौसम परिवर्तनशील व खुश्क रहेगा। इस दौरान तड़के व देर रात को धुंध छाएगी। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से अगले तीन दिन रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। इसका असर यह हुआ कि सुबह आठ बजे ही धूप निकल आई। इसका असर यह हुआ कि दिनभर लोगों ने धूप का आनंद उठाया। धूप निकलने के कारण पार्कों में अच्छी चहल-पहल रही। हालांकि इस दौरान छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलीं। मगर तेज धूप होने के कारण हवाओं का ज्यादा असर नहीं हुआ। मगर दिन ढलने के साथ ही इन हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
यह रही तापमान की स्थिति
इस दौरान अधिकतम तापमान 18.7 व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे वातावरण में नमी की मात्रा 91 प्रतिशत थी, जो शाम साढ़े पांच बजे घट कर 49 प्रतिशत रह गई। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 19.0 व न्यूनतम तापमान 4.4, मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.5 व न्यूनतम तापमान 7.8 और सोमवार को अधिकतम तापमान 14.5 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें