फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नारनौंद के तहसीलदार तरुण प्रकाश निलंबित

Fri, 20 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। प्रदेश ने सरकार नारनौंद के तहसीलदार तरुण प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान उनको करनाल मुख्यालय पर रहना होगा। निलंबन की प्रथम छह माह की अवधि के दौरान तरुण प्रकाश निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे। हालांकि निलंबन का कारण सरकार की ओर से जारी आदेश में सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनके खिलाफ कुछ गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायतें थीं, जिसकी जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें