फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू के आंदोलनरत विद्यार्थियों से बातचीत के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित

विज्ञापन
हिसार छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। 
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के आंदोलनरत विद्यार्थियों से बातचीत के लिए प्रदेश सरकार ने चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, लोकनिर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी और नलवा विधायक रणधीर पनिहार को शामिल किया गया है। कमेटी सदस्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा है कि कमेटी जल्द ही विद्यार्थियों से बातचीत करेगी।
विज्ञापन

एचएयू के विद्यार्थी अपनी मांगों के समर्थन में 11 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। आंदोलनरत विद्यार्थी कुलपति को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। विश्वविद्यालय की कोआर्डिनेशन कमेटी विद्यार्थियों को बातचीत के लिए आमंत्रित कर चुकी है। हालांकि विद्यार्थियों ने उनके आमंत्रण को स्वीकार नहीं किया।
विपक्षी पार्टियों के सांसद से विधायक तक धरनास्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों के आंदोलन को अपना समर्थन दे चुके हैं। 19 जून को विद्यार्थियों की तरफ से कहा गया था कि अगर सरकार किसी कमेटी का गठन करती है तो बातचीत करने के लिए तैयार हैं। कमेटी में शिक्षा मंत्री व कृषि मंत्री को अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग रखी गई थी। प्रदेश सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग पर चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

छात्र न्याय महापंचायत 24 जून को
आंदोलनरत विद्यार्थियों ने 24 जून को छात्र न्याय महापंचायत बुलाई है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन व छात्र संगठन शामिल होंगे। विद्यार्थियों की मानें तो इस महापंचायत में कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस महापंचायत के लिए विद्यार्थी गांव-गांव घूमकर ग्रामीणों को महापंचायत में आने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें