फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बैंक में 2.86 लाख रुपये की डकैती डालने वाले किशोर को 7 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सिंघल की अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक की पेटवाड़ शाखा में 2.86 लाख रुपये की डकैती डालने के मामले में किशोर को 7 साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 7 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे 6 महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। नारनौंद थाना पुलिस ने इस संंबंध में 21 सितंबर 2018 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

वारदात के बाद पंजाब नेशनल बैंक की पेटवाड़ शाखा के मैनेजर जय सिंह दहिया ने पुलिस को बयान देकर कहा था कि 21 सितंबर को बैंक में तीन लुटेरे घुस आये। दो बदमाशों ने हेलमेट पहने हुए थे, तीसरे ने अपने मुंह कपड़े से ढांप रखा था। उन सभी के हाथों में पिस्तौल थी। उन्होंने पिस्तौल के बल पर बैंक के सभी कर्मचारियों और बैंक में आए करीब छह ग्राहकों को एक कोने में खड़ा होने के लिए कहा। कर्मचारियों में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने दो फायर भी किए।
एक बदमाश बैंक के दरवाजे पर निगरानी करने लगा, जबकि दूसरा सभी कर्मचारियों के ऊपर पिस्तौल ताने खड़ा रहा। तीसरे बदमाश ने कैशियर पर पिस्तौल तानकर कैश निकलवाया और एक काले बैग में 2,86080 रुपये डाल फरार हो गए थे। उक्त मामले के दो अन्य आरोपियों पर अलग से केस चल रहा है। यह सारी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें