फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गोवंश की टक्कर से बाइक सवार डोभी निवासी 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बालसमंद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बालसमंद चौकी पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय अंकुश रविवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर खेतों से घर जा रहा था। उस दौरान डोभी से कुछ दूरी पर अचानक सामने एक गाय आ गई। गोवंश से टकराने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें