फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सर पास तक ट्रेकिंग के सफल समापन के बाद टीम का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार मिलिट्री स्टेशन में शनिवार को डॉट ऑन टारगेट डिविजन ने हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में सर पास तक ट्रेकिंग के सफल समापन के बाद टीम का स्वागत किया। इस अभियान को 25 सितंबर को हिसार मिलिट्री स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। कुल्लू जिले के जरी गांव से इस अभियान की शुरुआत हुई और सात दिनों के साहसिक अभियान के बाद 6 अक्तूबर को टीम सार पास पहुंची। इस दल में सेना के 15 जवान शामिल थे, जिसका नेतृत्व कैप्टन अमूल बांगर ने किया। गांव जरी में, टीम ने छात्रों और स्थानीय युवाओं के साथ समय व्यतीत किया। टीम ने युवाओं को बताया कि सेना को कैसे अपना करियर बनाया जाए तथा उन्हें ''''''''देश पहले'''''''' दृष्टिकोण का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अभियान दल ने ट्रेक के दौरान मौसम और इलाके की चुनौतियों पर काबू पाने के लिए साहस, दृढ़ता और प्रतिबद्धता की भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें