फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नृसिंह प्रह्लाद रामलीला सभा ने किया ध्वजारोहण, बैंड-बाजों के साथ निकाली शोभा यात्रा

Sat, 14 Oct 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

श्री नृसिंह प्रह्लाद रामलीला दशहरा सभा, मुलतानी चौक के तत्वावधान में मनाए जा रहे डायमंड जुबली दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार शाम को मुलतानी चौक पार्क में हनुमानजी का ध्वज स्थापित किया गया। यह जानकारी देते हुए सभा के महासचिव ओमप्रकाश असीजा ने बताया कि आर्य बाजार के हनुमान मंदिर से बैंड-बाजों के साथ सभा के प्रधान सुरेश कक्कड़ के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई।
यात्रा विभिन्न बाजारों से होते हुए पार्क में पहुंची। शोभा यात्रा में समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। यात्रा के पार्क में पहुंचने पर पंडित देवकीनंदन कपिल द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज स्थापित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी शम्मी नागपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। अध्यक्षता समाजसेवी पवन गिरधर ने की। दोनों अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर ध्वज स्थापित करवाया। सभा की ओर से उनका पगड़ी व शॉल पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामलीला सभा की ओर से किशनलाल बागड़ी, भीम सैन नारंग, टीनू आहुजा, राजकुमार बजाज, हरबंसलाल मदान, रवि मेहता एडवोकेट, महेन्द्र पाल, ओमप्रकाश मलिक, मुकेश डावर, हरीश पबरेजा, नंदलाल चोपड़ा, दर्शन कक्कड़, सुरेन्द्र बजाज आदि उपस्थित रहे। सभा के प्रधान सुरेश कक्कड़ ने बताया कि 23 अक्तूबर तक रोजाना शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक मुलतानी चौक पार्क में बड़े पर्दे पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। 19 अक्तूबर को शाम 4 बजे पार्क से राम बरात निकाली जाएगी, जो विभिन्न बाजारों से होते हुए पंजाबी धर्मशाला में जाकर संपन्न होगी। राम बरात के मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता समाजसेवी संजय गोगिया व सुनील बजाज करेंगे। 24 अक्तूबर को 75वें दशहरा महोत्सव के दिन हर वर्ष की तरह रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि होंगे व अध्यक्षता मेयर गौतम सरदाना करेंगे। 25 अक्तूबर को रात्रि 8 बजे राज तिलक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी यशपाल नागपाल मुख्य अतिथि होंगे व अध्यक्षता समाजसेवी टेकचंद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें