फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने चार मेडिकल स्टोर्स पर मारे छापे, हैंड सैनिटाइजर के लिए सैंपल

विज्ञापन
सेनिटाइजर के सैंपल एकत्र करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
टीम ने चार मेडिकल स्टोर्स पर मारे छापे, हैंड सैनिटाइजर के लिए सैंपल
विज्ञापन

हिसार। एफडीए हरियाणा के कमिश्नर अशोक मीणा आईएएस और स्टेट ड्रग कंट्रोलर एनके आहूजा के निर्देश पर ज्यादा कीमत और घटिया क्वालिटी के सैनिटाइजर बेचने की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापे मारे।
विज्ञापन

जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारी डॉ. सुरेश चौधरी और एसटीडीओ डॉ. रमन श्योराण के नेतृत्व में टीम ने करीब चार मेडिकल स्टोर्स पर जांच की। डॉ. सुरेश चौधरी ने बताया कि छापे के दौरान आठ प्रकार के हैंड सैनिटाइजर के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। अगर जांच में उच्च गुणवत्ता के नहीं पाए जाते हैं तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में विभाग द्वारा पहले भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। अधिक कीमत वसूलने और घटिया किस्म का सैनिटाइजर बेचने जैसे मामलों के संबंध में विभाग पहले ही दो एफआईआर दर्ज करवा चुका है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें