फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बुनियादी कौशल को मजबूत करने की दिशा में शिक्षकों ने सीखा तरीका

Fri, 09 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
ट्रेनिंग में पहुंचे अध्यापक व अधिकारी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
नारनौंद। निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (एफएलएन) के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में 177 शिक्षकों ने भाग लिया और बुनियादी कौशल को मजबूत करने के लिए रेमेडियल कार्य करने का तरीका सीखा।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को हिंदी विषय में विभिन्न स्तर के बच्चों के साथ प्रभावी ढंग से काम करने का तरीका सिखाया गया। उन्हें बच्चों को अतिरिक्त सहयोग प्रदान करने का तरीका भी बताया गया। इसके अलावा, कक्षा प्रबंधन, बच्चों से संवाद और सीखने की प्रक्रिया को सरल व रोचक बनाने का तरीका सिखाया गया।
डाइट मात्रश्याम प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार ने ट्रेनिंग स्थल का जायज़ा लिया और व्यवस्थाओं के लिए खंड एफएलएन नोडल उर्मिल को बधाई दी। मास्टर ट्रेनर के रूप में सुशीला, कविता, सुभाष और राजेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

खंड नोडल उर्मिल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विभिन्न स्तर के बच्चों की सीखने की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझना है। इससे शिक्षकों को अपने काम में मदद मिलेगी और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सकेगी। खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से शिक्षकों को अपने काम में मदद मिलेगी और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सकेगी। हमने शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें