फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शिक्षक ने दो बच्चों के साथ की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक पॉश एरिया में एक शिक्षक ने 13 साल के बच्चे के साथ यौन शोषण और 7 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत की। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने वीरवार को 4 पॉक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


13 वर्षीय पीड़ित ने बयान में बताया कि मैं 7वीं कक्षा में पढ़ता हूं। परिजनों ने मुझे एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए उनके घर भेजना शुरू कर दिया। एक दिन शिक्षक ने पढ़ाने के बाद पहले मुझे गालियां दीं और फिर मेरे साथ गलत हरकत की। मां मुझे लेने आई तो शिक्षक ने मुझसे जाते समय कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो मैं तुझे बहुत मारूंगा। मैंने डर के मारे वह बात किसी को नहीं बताई।
अगले दिन 2 अन्य बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए जाने लगे। उसके 2-3 दिन बाद शिक्षक ने फिर मेरे साथ गलत हरकत की और फिर मेरे साथ गलत काम किया। शिक्षक ने पढ़ने आए 7 वर्षीय बच्चे से भी अश्लील हरकत की। मैं घर आकर रोने लगा तो परिजनों के पूछने पर मैंने सारी बात बता दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर टीचर को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सतेंद्र ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें