फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरबला गांव में दिल्ली से लौटा टैक्सी चालक मिला पॉजिटिव, हिसार में 20 तक पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जन बाद में आएगा
विज्ञापन

फोटो 29
खरबला में दिल्ली से लौटा टैक्सी चालक मिला पॉजिटिव, अग्रोहा रेफर
- 21 मई को परिवार के सात लोगों के साथ आया था गांव
- तीन सदस्यों के भेजे थे सैंपल, दो की रिपोर्ट आई निगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार/नारनौंद। जिले मेें लगातार तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। रविवार को जिले की बास तहसील के गांव खरबला में 37 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। इसके साथ में जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 20 हो गई है। संक्रमित मिला युवक टैक्सी चलाता है और 21 मई को परिवार सहित दिल्ली से लौटा था। फिलहाल युवक को स्वास्थ्य विभाग ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। साथ ही विभाग की टीम उसके आसपास रहने वाले व संपर्क में आए हुए लोगों की पहचान करने में जुट गई है। देर रात तक गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया।
बडाला गांव में एक ही परिवार के चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब साथ लगते गांव खरबला में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिला युवक दिल्ली के नजफगढ़ एरिया में रहता है और दिल्ली में टैक्सी चलाता है और अस्थमा का मरीज भी है। 21 मई को वह अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ गांव खरबला में लौटा था। 22 मई को हांसी में परिवार के तीन सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे और इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया था। दिल्ली से लौटे परिवार में छोटा भाई भी दिल्ली में टैक्सी चालक है, लेकिन उसकी व परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर परिवार के सभी सदस्यों को भी अग्रोहा में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

टिब्बा दानाशेर का संक्रमित युवक दो अन्य दोस्तों के साथ टैक्सी चालक से लिफ्ट लेकर पहुंचा था घर
टिब्बा दानाशेर का संक्रमित युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिर्चपुर गांव निवासी टैक्सी चालक से लिफ्ट लेकर घर पहुंचा था। विभाग के अनुसार संक्रमित युवक का एक दोस्त उकलाना का निवासी तो दूसरा दोस्त शहर के रामलीला कटला निवासी बताया जा रहा है। विभाग ने इन दोनों के सैंपल लिए हैं। इसी के साथ विभाग द्वारा टैक्सी चालक मिर्चपुर निवासी युवक का भी सैंपल ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार संक्रमित युवक के परिवार में पांच लोग शामिल हैं, जो संपर्क में आए हैं। अब विभाग द्वारा उनके भी सैंपल लिए गए हैं। विभाग के अनुसार संक्रमित युवक 21 मई को मुंबई से घर लौटा था और वह स्टूडियो डांसर है।
फोटो 28
हांसी के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 20 लोगों के लिए सैंपल
जिला अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. पुलकित डॉ पुलकित बिमल और लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार की टीम ने रविवार को हांसी निवासी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 20 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से उसके आसपास के पड़ोसी और कुछ दोस्त शामिल हैं, जिनके साथ संक्रमित व्यक्ति बैठा था। जींद के मृतक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सीसर गांव से दो लोगों के भी सैंपल लिए हैं। टीम ने हांसी सब डिविजन अस्पताल से ट्रैवल हिस्ट्री वाले छह लोगों के सैंपल लिए हैं, जो दिल्ली से आए हैं।
कोरोना संदिग्ध 28 के लिए सैंपल
जिला अस्पताल की तरफ से दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान, डॉ. सोनल और लैब टेक्नीशियन राकेश शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने रविवार को कोरोना संदिग्ध 28 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से ट्रैवल हिस्ट्री वाले 11 लोगों के सैंपल डोभी पीएचसी से लिए, जो बाहरी राज्य से लौटे। इसके बाद 10 लोगों के सैंपल खारिया गांव से लिए। दो लोगों के सैंपल घुड़साल गांव और एक व्यक्ति का सैंपल मोडाखेड़ा गांव से लिया। सीसवाल पीएचसी से भी चार लोगों के सैंपल लिए हैं।
लगातार 14वें दिन आंकड़ा रहा 600 पार
जिला अस्पताल में बने ट्राईएज में लगातार 14वें दिन रविवार को खांसी, जुकाम, बुखार एवं गले में खराश संबंधित जांच कराने आए लोगों की संख्या का आंकड़ा 600 पार रहा। इनमें से ज्यादातर लोग बाहरी जिले या राज्य हॉटस्पॉट इलाके मुंबई, सूरत, दिल्ली, गुजरात, अहमदाबाद, बंगलूरू, राजस्थान, पंजाब, लुधियाना, हैदराबाद, गुरुग्राम और महाराष्ट्र आदि से लौटे हैं। उनमें से 100 से अधिक लोगों में कोरोना संदिग्ध लक्षण मिले तो इन सभी लोगों के सैंपल लिए गए।
लोगों को जांच कराने को किया प्रेरित
शहर में बाहर से आए लोगों की सूचना मिलने पर मलेरिया विभाग के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया और उनकी टीम ने रविवार को शहर के सेक्टर 21, बड़वाली ढाणी, संत नगर कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नजदीक विद्युत नगर आदि स्थानों पर जांच के लिए पहुंची और उन सभी लोगों को फ्लू क्लीनिक पर जाकर जांच के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन सभी को कोविड-19 को लेकर जागरूक किया।
280 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
जिला अस्पताल की तरफ से रविवार सुबह जिला स्थित केंद्र लैब में भेजे गए 280 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से रविवार को 237 सैंपल लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा खरबला गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित घोषित कर दिया गया है। अब विभाग द्वारा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उसके बाद विभाग द्वारा उन सभी के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमित व्यक्ति खरबला गांव का निवासी है, जो 21 मई को अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटा है, उसके पांच परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसके अलावा 280 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
-डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें