फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेड स्क्वेयर मार्केट में टैटू आर्टिस्ट पर सुए से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेड स्क्वेयर मार्केट में बुधवार रात करीब 10 बजे 5-6 युवकों ने सुए से हमला कर मार्बल सिटी निवासी टैटू आर्टिस्ट हर्षवर्धन को घायल कर दिया। उसका आरोप है कि हमलावर मेरे से नकदी व मोबाइल फोन छीन जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में उपचाराधीन मार्बल सिटी के हर्षवर्धन ने बताया कि वह टैटू आर्टिस्ट है। बुधवार रात को रेड स्क्वेयर मार्केट में साथियों के साथ मौजूद था। कुछ दूरी पर ठेके के पास 5-6 युवक एक खोखे पर शराब पी रहे थे। उनमें एक युवक कहने लगा कि मैं आपको जानता हूं। उसके बाद वह पास आकर बेवजह बहस कर मारपीट करने लगा। फिर उसके साथी आ गए और उन सबने मारपीट करनी शुरू कर दी। एक हमलावर ने सुआ निकाला और मेरे पेट व अन्य जगहों पर वार कर दिए। उसके बाद हमलावर मेरी पैंट की जेब से 24,200 रुपये व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। रात को एक दोस्त के पास जाकर सो गया। परिजन पता चलने पर मेरे को वीरवार को सुबह सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें