फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप में फंसा एक लाख रुपये लेकर ब्लैंक चेक पर कराए साइन, चार लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। पुलिस ने सदरलपुर निवासी सुभाष बिश्नोई की शिकायत एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोपियों पर उससे एक लाख रुपये लेने और एक ब्लैंक चेक लेने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह खेतीबाड़ी और मजदूरी करता है। 15 मार्च को उसकी एक परिचित लड़की ने उसे हिसार में कैमरी रोड स्थित एक मकान में बुलाया। जब वह वहां गया तो वहां पर एक अन्य महिला पहले से मौजूद थी। लड़की उसे वहां महिला के पास छोड़कर कहीं चली गई। इसके बाद महिला ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और कुछ देर बाद ही वहां पर दो व्यक्ति आ गए, जिन्होंने उस महिला को अपनी भाभी बताते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को दुष्कर्म की शिकायत देने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग की। तभी वहां पर एक अन्य व्यक्ति आया, जिसे वह जानता था। उसने बीच-बचाव करके उसे साढ़े 3 लाख रुपये आरोपियों को देने का समझौता कराया ताकि वे पुलिस को शिकायत न दें। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उससे एक लाख अपने किसी रिश्तेदार को दिलवाए और एक खाली चेक हस्ताक्षर करवा कर उससे ले लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें