फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भाई पर बरसाईं गोलियां

Mon, 28 Apr 2014 12:31 AM IST
hisar/sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चूली खुर्द में रविवार दोपहर को दड़बा हलके के पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल के भाई नंदलाल उर्फ कालू बैनीवाल पर शराब ठेकेदारों ने ताबड़तोड़ गोलियों बरसा दी। इस हमले में वे और उनका एक साथी बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


 वे अपनी इंडेवर गाड़ी में दो अन्य साथियों के साथ गांव महराणा से चूली खुर्द की ओर आ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके थे।

मामले की सूचना मिलते ही शाम को डीएसपी विनोद कुमार आदमपुर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस इस मामले को शराब ठेकेदारों की आपसी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। कालू बैनीवाल शराब ठेकों के बड़े कारोबारी हैं।
विज्ञापन

गांव दड़बा कलां निवासी नंदलाल अपनी इंडेवर गाड़ी में दो अन्य साथियों के साथ गांव महराणा से चूली खुर्द की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि महाराणा रोड पर माइनर के पास डिंग मंडी के शराब ठेकेदारों ने नंदलाल की गाड़ी को टक्कर मार दी।

 हमलावरों ने पाइप और डंडों से इंडेवर गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और उन पर कई गोलियां चलाई। इस बीच चली गोलियों के शोर से आसपास के ग्रामीणों ने भय के मारे घरों के गेट बंद कर लिए। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए।

 पुलिस का कहना है कि इंडेवर के पीछे शादी के निमंत्रण कार्ड बिखरे पड़े थे, जिन पर एक मई को दो लड़कियों की शादी कार्ड में प्रेषक भरत सिंह बैनीवाल लिखा है। गाड़ी के आगे की सीटों पर खून के निशान लगे हुए थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतबीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस घटनास्थल से एक इंडेवर, मेजर जीप और टाटा पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घायल को सिरसा के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आदमपुर पुलिस घायल के बयान लेने के लिए सिरसा गई है।


हमले में कालू बैनीवाल के सिर, हाथ और अन्य भागों में 12 और 32 बोर की गोली लगी। उनके साथ गाड़ी मेें सवार शख्स भी गोली लगने से घायल हो गया। भाई पर जानलेवा हमला होने की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल घर में आयोजित समारोह को छोड़कर सिरसा सामान्य अस्पताल पहुंचे। यहां से घायल कालू बैनीवाल को सिरसा के डबवाली रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।


छोटे भाई पर जानलेवा हमले के संबंध में पूर्व विधायक भरत बैनीवाल ने बताया कि उन्हें भी अभी पूरी बात का नहीं पता। चिकित्सक ऑपरेशन में जुटे हैं। भाई के होश में आने के बाद ही पता चलेगा कि हमला करने वाले कौन थे। उन्होंने बताया कि आदमपुर के पास राजस्थान सीमा पर रामसरा गांव में उनकी बहन सुमित्रा की ससुराल है। वहां से भाई लौट रहा था।


शराब ठेकों के बडे़ कारोबारी में शुमार कालू बैनीवाल पर हमले की सूचना मिलने पर उनके समर्थन निजी अस्पताल के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए। सभी यह जानने का प्रयास कर रहे थे कि हमला किसने किया?
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें