फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल

विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में ज्ञापन सौंपते यूनियन पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
हिसार। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की हिसार यूनिट नंबर 1 ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल कर रोष प्रदर्शन किया। बिजली मंत्री अनिल विज के नाम निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। बिजली निगम कर्मियों ने 30 जनवरी को जंतर मंतर दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का एलान किया।
विज्ञापन

यूनिट प्रधान सुरेश रोहिल्ला, यूनिट सचिव अनिल वर्मा, राज्य कमेटी सदस्य अशोक सैनी, दिलबाग और दलीप सोनी ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर कर्मचारियों की आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। यह पॉलिसी लागू होने से फाॅल्ट और दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ेंगी।
सिटी सब यूनिट हिसार के प्रधान सुरेंद्र फौजी, सब यूनिट सचिव अंकित पूनिया ,जगदीश बागड़ी, विनोद सैनी ने कहा कि इस पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। बिजली निगम तकनीकी विभाग है जिसे समझने के लिए कर्मचारियों को वर्षों के अनुभव की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें