फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन में सीट के विवाद पर चली तलवार, यात्री घायल

Sat, 14 Jun 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/रोहतक। नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन में सीट के विवाद पर वीरवार देर रात पंजाब निवासी सुखविंदर सिंह ने खरावड़ रेलवे स्टेशन के आसपास हिसार के फिरोज पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

अन्य यात्रियों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। रोहतक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घायल फिरोज को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, वीरवार देर रात ट्रेन में सवार यात्रियों ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। रोहतक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद आरोपी को तलवार के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रेन में सीट के विवाद में एक युवक ने यात्री पर तलवार से हमला कर दिया। आरोपी को ट्रेन से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- जोगेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें