फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू : 50 दिन में 53 संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल 50 दिनों में स्वाइन फ्लू के 53 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि पिछले साल 19 फरवरी तक सिर्फ 4 स्वाइन फ्लू के मरीज मिले थे। स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मरीजों का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा और निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बढ़ते केसों को देखते हुए जिला मलेरिया विभाग की तरफ से स्वाइन फ्लू जांचने वाली 2000 किट की डिमांड भेजी है। रोजाना स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 7 से 8 सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। नागरिक अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। स्वाइन फ्लू के ग्रस्त मरीजों के परिजनों को टैमीफ्लू दवा दे जा रही है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डाॅ. सुभाष खतरेजा ने बताया किस्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों के लक्षण मिलते-जुलते हैं। जिस कारण शुरुआती दौर में इसका पता नहीं चलता। जबकि मरीज के सैंपल की रिपोर्ट आती है उस समय तक वह काफी लोगों के संपर्क में आ जाता है। जिस कारण स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार, खांसी और जुकाम होने पर स्वाइन फ्लू की जांच करवानी चाहिए, अगर समय पर जांच नहीं की गई तो बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन

मरीजों के मिलने का आंकड़ा
वर्ष सैंपल मरीज मौत
2021 - 28 - 00 -00
2022 - 20 - 02 - 01
2023 - 289- 04 -01
2024 अब तक - 337- 53-00

स्वाइन फ्लू के लक्षण
मांसपेशियों में दर्द, शरीर में दर्द, गले में दर्द, खांसी, छींक आना, तेज बुखार, थकान, बहता नाक।
स्वाइन फ्लू से बचाव
खांसते और छींकते समय मुंह पर रूमाल रखें। मास्क का इस्तेमाल करें।

भोजन करने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं।

भरपूर मात्रा में स्वच्छ पानी पीएं और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर मास्क पहनें और हाथों को अच्छे से साफ करें।

मरीजों से मिलते समय दूरी का ध्यान रखें।

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें