फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्जी बिल-वजन पर्ची से हड़पे 20.72 लाख रुपये, आरोपी मुंबई से किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फर्जी बिल और वजन पर्ची के आधार पर 20 लाख 72 हजार 269 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा हिसार ने मुंबई निवासी मनीष मेहता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक भगत राम, उप निरीक्षक वेद प्रकाश और सिपाही राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिसार निवासी महेन्द्र सिंह की महेंद्र सिंह कॉन्ट्रेक्टर नाम से फर्म है। फर्म सड़क और पुलों के निर्माण का काम करती है। पहले शिकायतकर्ता की आरोपी मनीष मेहता की सेरमिक्स फर्म से बिटुमिन की खरीद-फरोख्त होती थी। बाद में दोनों के बीच बेस ऑयल खरीदने को लेकर बातचीत हुई।
आरोप है कि मनीष मेहता ने 31,360 किलोग्राम बेस ऑयल भेजने के नाम पर 17 मई 2024 को 20,72,269 रुपये का टैक्स इनवॉयस भेजा। शिकायतकर्ता ने बिल के आधार पर आरोपी की फर्म के बैंक खाते में आरटीजीएस से पूरी राशि भेज दी। रकम मिलने के बाद न तो बेस ऑयल उपलब्ध करवाया गया और न ही राशि लौटाई गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क किया तो टैंकर भेजे जाने की पुष्टि नहीं हुई। जांच में संबंधित बिल के जीएसटी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने सहित अन्य तथ्य भी सामने आए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें