फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सफाई व्यवस्था जांचने पहुंची स्वच्छ सर्वेक्षण टीम

Wed, 19 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण की तीन सदस्यीय टीम हांसी पहुंची। टीम दिल्ली के क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से आई है। टीम ने बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था जांची। वहीं टीम आने की सूचना पर नगर परिषद के अधिकारियों ने शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सफाई कर्मचारी वर्दी के साथ ही रिफ्लेक्टर जैकेट भी पहने नजर आए। आमदिनों में कर्मचारी बिना वर्दी के ही काम करते हैं। टीम शहर के पार्कों, शौचालयों, गलियों, सरकारी भवनों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। वहीं कचरे का उठान, कचरा डंपिंग व कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की भी जांच की जाएगी।

टीम आगामी दिन तक हांसी में ही रहेगी। हांसी आने से पहले टीम भिवानी में भी स्वच्छ सर्वेक्षण कर चुकी है। वहीं टीम को किस वार्ड में सफाई व्यवस्था जांचनी है, इसके लिए उनके अधिकारियों की तरफ से उन्हें निर्देश दिए जाएंगे। वार्डों के अलावा मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था देखी जाएगी। बुधवार को आमजन से सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें