फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते सूर्यनगर पुलिस चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विजिलेंस टीम ने सूर्यनगर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं, एएसआई बलविंदर सिंह मौके से फरार हो गया। शनिवार को एएसआई को अदालत में पेश किया जाएगा। इस बारे में सूर्यनगर निवासी कृष्ण कुमार ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

विजिलेंस को दी गई शिकायत में सूर्यनगर की गली नंबर 14 में रहने वाले कृष्ण ने बताया कि 18 अप्रैल 2023 को सूर्यनगर पुलिस चौकी में धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच एएसआई बलविंदर कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज और एएसआई ने कृष्ण से आरोपी की कॉल डिटेल निकलवाने के नाम पर 15 हजार रुपये की डिमांड की।
इस शिकायत पर विजिलेंस डीएसपी ने टीम का गठन किया और शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये पाउडर लगे हुए दे दिए। शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी से बात की, तो उसने पुलिस चौकी में बुलाया। शिकायतकर्ता पुलिस चौकी पहुंचा और पाउडर लगे हुए 15 हजार रुपये एएसआई रविंद्र को दे दिए। इसी दौरान उसने विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। टीम मौके पर पहुंची और एएसआई रविंद्र को आठ हजार रुपये के साथ पकड़ लिया, जबकि एएसआई बलविंदर मौके से फरार हो गया। विजिलेंस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें