फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नगर अंडरपास : एस आकार के मोड़ पर दृश्यता बढ़ाने के लिए 20 फुट तोड़ी जाएगी रिटेनिंग वॉल

विज्ञापन
सूर्य नगर पर निर्माणाधीन अंडरपास। 
विज्ञापन
हिसार। सूर्य नगर अंडरपास निर्माण में लग रहे गड़बड़ी के आरोपों के बाद बीएंडआर अपनी गलती में सुधार करने के प्रयास में जुटा है। अधिकारियों ने फैसला लिया है कि अंडरपास में बनने वाले एस कर्व पर दृश्यता बढ़ाने के लिए करीब 20 फुट की रिटेनिंग वॉल को तोड़ा जाएगा। फिलहाल अंडरपास में बेड का निर्माण किया जा रहा है ताकि यहां से वाहनों काे गुजारा जा सके। अंडरपास पर कर्मचारी रात को काम करते हैं। उधर, अंडरपास निर्माण में गड़बड़ी के विरोध में सूर्य नगरवासी धरना देने व कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग के बाद 24 अगस्त को स्थानीय लोगों ने अंडरपास निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि अंडरपास में आ रहे मोड़ के कारण यहां भविष्य में हादसे होने की संभावना रहेगी। हालांकि इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि अंडरपास में आ रहे मोड़ को लेकर सर्वेयर से रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी। इसके अलावा अप्रोच रोड के बीच में डिवाइडर व स्पीड ब्रेकर बना दिए जाएंगे, जिससे यहां हादसे नहीं होंगे। सर्वेयर ने अपनी रिपोर्ट में यहां एस वर्क बनाने की सिफारिश की थी। बुधवार शाम को अचानक कुछ लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और यहां काम कर रहे श्रमिकों को भगा दिया और काम को रुकवा दिया। इसके बाद वीरवार को निकाय मंत्री ने प्रोजेक्ट को लेकर बीएंडआर के अधिकारियों के साथ बैठक की और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आज शाम 6 बजे आरओबी के पास एकत्रित होंगे क्षेत्रवासी

अंडरपास निर्माण में बरती जा रही लापरवाही के विरोध में शनिवार शाम 6 बजे क्षेत्रवासी निर्माणाधीन आरओबी के पास एकत्रित होंगे। क्षेत्रवासी सतेंद्र यदुवंशी के मुताबिक यहां वे अपना विरोध जताएंगे। इसमें सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5, विद्युत नगर के अलावा सामाजिक संगठन व आरडब्ल्यूए मिलकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री व बीएंडआर मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे। इसके अलावा क्षेत्रवासी इस मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए चंदा भी एकत्रित किया जा रहा है। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया है।
विज्ञापन


साइट पर रात के समय में काम किया जा रहा है। अगर लेबर रात के समय काम करेंगे तो दिन में आराम करेंगे। फिलहाल अंडरपास के बेड का निर्माण किया जा रहा है। - दलबीर राठी, एसडीओ, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें