फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी में सीएम का जनसंवाद, समस्या सुनेंगे और हल करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मुख्यमंत्री अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में हांसी में करीब दस बार आ चुके हैं, लेकिन हांसी के विकास के लिए कोई बड़ी योजना नहीं मिली। न ही जिला बनाने की मांग को पूरा किया गया है। इस बार भी कोई बड़ी घोषणा होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

इससे पहले सीएम वर्ष 2016 में जब आए थे तो हांसी को पूर्ण जिला न बनाकर पुलिस जिला बनाने की घोषणा कर गए थे। उसके बाद सीएम हांसी में कई बार आए। चुनावी कार्यक्रम व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन हांसी के लिए बड़ी घोषणा नहीं हुई। इस बार सीएम जनसंवाद कार्यक्रम के तहत हांसी में आ रहे हैं। इस दौरान जन समस्या सुनेंगे और लोगों की समस्या जानेंगे। इस बार भी कोई बड़ी घोषणा होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि क्षेत्र के हिसाब से कुछ मांगें रखी जा सकती हैं। जिले की मांग को लेकर विधायक भयाना कह चुके हैं कि वह मंच पर हांसी को जिला बनाने की मांग नहीं रखेंगे।
सबसे पहले मुख्यमंत्री जून 2016 में नायक समाज के सम्मेलन में आए थे। 12 नवंबर 2016 को हांसी विकास रैली में आए थे। इसी दिन बाबा बंदा बहादुर सिख संप्रदाय के वार्षिक दीवान में शामिल हुए। नवंबर 2017 में जैन अतिशय क्षेत्र में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए थे। उसके बाद वर्ष 2018 में जन आशीर्वाद यात्रा में आए थे। 2019 में चुनाव के दौरान रोड शो भी किया था। वर्ष 2019 में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 2022 में बाबा बंदा बहादुर सिख संप्रदाय के वार्षिक दीवान में शामिल हुए।
विज्ञापन

यह है हांसी का कार्यक्रम
सीएम छह सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे पहले थुराना में आएंगे। इसके बाद ढाणा व कुलाना में जाएंगे। ढाणा में लंच करेंगे। शाम को हांसी में जनसंवाद होगा और लोगों के साथ सहभोज भी करेंगे। रात्रि ठहराव हांसी में करेंगे।

इधर, सीएम के दौरे से पहले प्रशासन हुआ अलर्ट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हांसी, बरवाला व नारनौंद के प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। डीसी व एसपी द्वारा गांवों में जाकर निरीक्षण किया। वहीं इधर सभी विभागों द्वारा भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। वीरवार को विधायक विनोद भयाना, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया व मुख्यमंत्री के अतिरिक्त उपायुक्त हितेश यादव ने जिला के कई गांव का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें