फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वैध कॉलोनियों के 47 अवैध टुकड़ों का सर्वे पूरा, अगले सप्ताह सरकार को भेजेंगे

Fri, 23 May 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में वैध कॉलोनियों के 47 अवैध टुकड़ों के सर्वे का काम पूरा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले सप्ताह इन्हें मंडलायुक्त के माध्यम से सरकार के पास भिजवा दिया जाएगा, ताकि इन्हें वैध किया जा सके। शुक्रवार को नगर निगम की सदन की बैठक में अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एक्सईएन संदीप सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से उनके पास 99 अवैध टुकड़ों की सूची आई थी। पहले फेज में 47 का सर्वे पूरा हो चुका है। हालांकि, उन्होंने दूसरे फेज में आए 52 टुकड़ों का सर्वे भी करवा दिया है, मगर इन्हें सरकार के आदेश आने के बाद भी आगे भेजा जाएगा। निगम की तरफ से 117 की सूची बनाकर भेजी गई थी, जिसमें से सरकार की तरफ से 99 टुकड़ों की सूची आई है।

इन कॉलोनियों के हैं 47 टुकड़े : चंद्रलेन, विकास नगर, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, योग नगर, मेला ग्राउंड के पास शिव नगर, नेता कॉलोनी, तायल गार्डन, आंबेडकर कॉलोनी, जगजीवन नगर, अग्रवाल कॉलोनी, ऋषि नगर, लाजपत नगर, सूर्य नगर, न्यू मॉडल टाउन, सेक्टर एक के पास आदर्श नगर, सत्या नगर, न्यू ऋषि नगर, राजीव नगर, महाबीर कॉलोनी, हनुमान नगर, गवर्नमेंट कॉलोनी, शास्त्री नगर, नवदीप कॉलोनी, किसान कॉलोनी, श्याम विहार टू, राजाराम गार्डन, आजाद नगर, उमेद विहार कॉलोनी, लक्ष्मी विहार कॉलोनी, आदर्श नगर के पास प्रोफेसर कॉलोनी।
विज्ञापन


15 हजार स्ट्रीट लाइट बदली जाएंगी
पार्षदों ने कहा कि स्ट्रीट लाइट का काम पूरे शहर में सबसे अच्छा हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में 14750 स्ट्रीट लाइट हैं। 5 हजार लाइटें आईं थी, इन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। शहर की 15-20 हजार पुरानी लाइटें बदली जाएंगी। डीएलपी वाली लाइटों को ठीक करवाया जाएगा। एक माह में इन्हें ठीक करवाया जाएगा।

25 करोड़ से होगी शहर के पार्कों की मरम्मत
निगम अधिकारी ने कहा कि शहर के सभी पार्कों के जिम, झूले जो टूट चुके हैं उन्हें ठीक किया जाएगा। इसके अलावा जो भी पार्कों का सिविल वर्क है, उसे किया जाएगा। वार्ड 12 के पार्षद जगमोहन मित्तल ने कहा कि तोशाम रोड मॉडल टाउन एरिया की ग्रीन बेल्ट पर कब्जे हैं। निगम अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पहले उस एरिया की निशानदेही की जाए। पार्षद भीम महाजन ने भुटानी कॉलोनी में पार्क की जमीन पर कब्जे का मामला उठाया। निगमायुक्त ने कहा कि उस स्थान पर पार्क बनाया जाएगा। इसे नए एस्टीमेट में लिया गया है। अधिकारी ने तारा नगर में 8 पार्कों काे विकसित किया जाएगा। शहर के पार्कों की मरम्मत पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

आईसीसीसी प्रोजेक्ट को लेकर एसीएस के साथ बैठक
निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत करीब 150 करोड़ है। नगर निगम ने डीपीआर ने फाइनल करवा कर भेज दी है। डीपीआर फाइनल करने के लिए सोमवार को एसीएस बैठक लेंगे। नगर सुधार मंडल के कार्यालय में यह सेंटर बनेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें