फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छत से गिरने पर सुपरवाइजर की मौत

Tue, 09 Jun 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के आजाद नगर में रविवार रात छत से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। आजाद नगर निवासी रितेश के अनुसार 29 वर्षीय रोहताश रविवार रात बाथरूम जाने के लिए उठा था। नींद की हालत में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया।
रोहताश गांवड़िया कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह अविवाहित था। उसका परिवार मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव छानी का निवासी है। परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जो आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें