फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गर्मी के तेवर...बेदम बिजली व्यवस्था, हिसार सर्कल में एक दिन में 40 बार ठप रही 11 केवी बिजली लाइनें

Mon, 27 Jul 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार को बिजली की खपत 125.31 लाख यूनिट तक पहुंच गई।
विज्ञापन

बिजली निगम के ब्रेकडाउन रिकॉर्ड के अनुसार हिसार सर्कल में 11 केवी फीडरों पर एक ही दिन में 40 बिजली ब्रेकडाउन दर्ज किए गए। इन घटनाओं ने लोगों को उमसभरी गर्मी में बिजली की किल्लत से जूझना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे कई तकनीकी कारण सामने आए।
इसके अलावा 20 स्थानों पर जम्पर टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई जो फॉल्ट का सबसे बड़ा कारण रहा। इसके अतिरिक्त आठ स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। चार स्थानों पर इंसुलेटर खराब होने और तीन स्थानों पर पक्षियों के कारण भी फॉल्ट हुए।
विज्ञापन

कंडक्टर टूटने के दो मामले भी सामने आए। एचटी फ्यूज, केबल बॉक्स और अन्य तकनीकी समस्याओं ने भी बिजली कटौती में योगदान दिया। तकनीकी खामियों के चलते हिसार-1, हिसार-2, हांसी, नारनौंद, बरवाला, बालसमंद, सिविल लाइन, उमरा, गंगवा सहित विभिन्न उपमंडलों के 11 केवी फीडर प्रभावित हुए।
इस दाैरान अधिकांश स्थानों पर बिजली आपूर्ति आधे घंटे से लेकर दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। बिजली निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट की सूचना मिलते ही तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया। सभी प्रभावित क्षेत्रों में फॉल्ट की मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली की बढ़ी मांग और पुरानी हो चुकी बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के कारण भविष्य में ऐसी समस्याओं के बने रहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें