फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर स्पेशल ट्रेन आज से शुरू, गांधी धाम से जालंधर का सफर करेेगी तय

Mon, 10 Apr 2017 12:20 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से शुरू की जाएगी। यह ट्रेन गांधीधाम से चलकर विभिन्न  स्टेशनों से होते हुए हिसार पहुंचेगी। हिसार से जालंधर के लिए रवाना होगी। समर स्पेशल ट्रेन को हिसार स्टेशन से रवाना कर लुधियाना तक किसी भी स्टेशन पर नहीं रोका जाएगा। वहीं लुधियाना से जालंधर के बीच भी किसी स्टेशन पर गाड़ी नहीं रोकी जाएगी। करीब तीन महीने तक चलने वाली समर स्पेशल से 24 ट्रिप की सुविधा  यात्रियों को दी जाएगी। ट्रेन 2 बजकर 45 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। 3.15 बजे हिसार से लुधियाना होते हुए 10 बजकर 50 मिनट पर जालंधर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन


इन रूटों से होती हुए जाएगी गांधी धाम ट्रेन
समर स्पेशल ट्रेन गांधी धाम सेे सोमवार को 6.04 मिनट पर गांधीधाम से रवाना होंगी। समाखियाली, सांतलपुर, रंधानपुर, दियोदर, भिलड़ी, दिशा, पालनपुर, अबू रोड पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार को 01.00 फालना, मारवाड़ बेवाड़, अजमेर, मादर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगुस, श्री माधोपरू, निमका थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी होते हुए हिसार, लुधियाना, जालंधर का सफर तय करेगी।
विज्ञापन


सालासर मेले और गर्मियों की अवकाश के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा रहेगी।
- निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें