फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फसलों में आने वाले कीटों की रोकथाम के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, सदलपुर में 114वां कृषि अनुसंधान सेवाओं का बुनियादी कोर्स संचालित किया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्रीय अनुसंधान प्रशिक्षण के लिए आए पांच कृषि अनुसंधान वैज्ञानिकों ने वीरवार को गांव रावलवास खुर्द में किसान गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

केंद्र के संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार ने खरीफ फसलों में आने वाले कीटों की रोकथाम के उपाय बताए। उन्होंने कपास में गुलाबी सुंडी और रस चूसक कीटों के नियंत्रण के बारे में भी बताया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पंकज यादव ने खरीफ और रबी की फसलों में आने वाली बीमारियों से बचाव की सलाह दी। डॉ. कुलदीप सिंह ने मिट्टी, पानी की जांच, रबी फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए उपलब्ध तकनीकों पर चर्चा की। कृषि अनुसंधान वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवासन ने पशुओं के रोग, कीट, आवास प्रबंधन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें