फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऊर्जा संरक्षण एवं लू से बचाव के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (सीसीएस एचएयू) के इंदिरा चक्रवर्ती सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. मोनिका शर्मा ने ऊर्जा संरक्षण एवं लू से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

अधिष्ठाता डॉ. मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से ऊर्जा संरक्षण के लिए निर्धारित मापदंडों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का भी अनुरोध किया।
सह संयोजक डॉ. नीलम रोज व डॉ. बीनू सांगवान ने लू से सावधान रहने के लिए भी कहा। डॉ. कविता दुआ ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का दोहन सीमित होना चाहिए। डॉ. प्रोमिला दहिया ने कहा की छोटी-छोटी आदतों को दैनिक जीवन में अपनाकर बड़ी मात्रा में ऊर्जा का संरक्षण किया जा सकता है।

डॉ. उर्वशी नांदल ने कहा कि लू से तापमान और तेज धूप के कारण शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है। लू से बचने के लिए दोपहर के समय तेज धूप में बाहर जाने से बचें। प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन डॉ. शालिनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें