फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मरीज के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन करते चिकित्सक। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों की टीम ने मरीज के एक कूल्हे का प्रत्यारोपण किया है। ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत ठीक है। जल्द की दूसरे कूल्हे का भी ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं निजी अस्पताल के चिकित्सक ने मरीज को एक कूल्हे का प्रत्यारोपण करने के लिए 1 से 1.50 लाख रुपये का खर्चा बताया था।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ विष्णु ने बताया कि 5 दिन पहले 53 साल का नभे सिंह ओपीडी में आया था। उन्होंने बताया कि वह निजी अस्पताल में गया था, वहां के चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि दोनों कूल्हे खराब हो चुके हैं इसलिए दोनों बदलने पड़ेंगे। एक कूल्हे के प्रत्यारोपण में एक से डेढ़ लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसके बाद नभे सिंह ने नागरिक अस्पताल में जांच कराई और शनिवार को ऑपरेशन के लिए बुलाया। डॉ. विष्णु, डॉ. सुरेश कौशिक और डॉ. कुलबीर की टीम ने नभे सिंह के एक कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें