फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लितानी में आरती के बाद जली ज्योति

Sat, 17 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप चुनाव में भी भाईचारे की जीत हुई। जिले के एकमात्र सरपंच चुनाव में लितानी के लोगों ने फिर से सुरेश की पत्नी को ही सर्वसम्मति से गांव की चौधर सौंप दी। सुरेश की दूसरी पत्नी बनकर आई ज्योति को गांव की दुल्हन बनकर आते ही सरपंची की चौधर मिली है। गांव लितानी में जनवरी महीने में सरपंच पद के लिए चुनाव हुुआ था। गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से आरती देवी को सरपंच बनाया था। अनुसूचित वर्ग के लिए महिला के लिए सरपंच पद आरक्षित था। गांव में मजदूरी करने वाले सुरेश की पत्नी आरती को सर्वसम्मति से सरपंच बनाने का फैसला लिया गया। छत्तीस बिरादरी के भाईचारे वाले गांव में 4500 के करीब मतदाताओं न बिना वोट डाले आरती को सरपंच चुन दिया। कुछ समय बाद बीमारी के कारण आरती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने कहा कि सरपंची सुरेश की पत्नी ही करेगी। परिवार के लोगों ने सुरेश की दोबारा शादी करा दी। सिवानी-झुप्पा की रहने वाली ज्योति कुछ दिनों पहले ही गांव में दुल्हन बनकर आई थी। ज्योति बारहवीं कक्षा पास है। सरपंची का पद खाली होने के बाद यहां दोबारा से 25 सितंबर को उप चुनाव होना था। जिसके लिए 14 सितंबर तक नामांकन लिए गए। इस बार चार महिला प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिए। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। गांव के लोगों ने पंचायत कर फिर से सर्वसम्मति बनाई। सुरेश की पत्नी ज्योति को छोड़कर अन्य तीन महिला प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया।

105 में से 81 पर सर्वसम्मति
जिले के कुल 9 ब्लॉक में पंच पद के 105 पदों के चुनाव होने थे। हांसी प्रथम में सबसे ज्यादा 27 तथा नारनौंद ब्लॉक में 26 पंचों के पद रिक्त है। उकलाना व आदमपुर ब्लॉकों में सबसे कम पंच के पद खाली है। दोनों ब्लॉकों में केवल 2-2 खाली पड़े पंचों के पदों पर ही उप चुनाव होना है। हिसार प्रथम में 6, हिसार द्वितीय में 11, हांसी द्वितीय में 16, बरवाला में 10, अग्रोहा में 4 पद पंचों के चुनाव होने थे। इसमें 81 पदों पर सर्वसम्मति से पंच चुन लिए गए।
विज्ञापन


15 पंच पदों के लिए नहीं आया कोई नामांकन
पंच पद के कौथ खुर्द कला के वार्ड दस, कौथ खुर्द के वार्ड दो, कौथ खुर्द के वार्ड दस, कनोह के वार्ड 9, डाटा के वार्ड नंबर 2, ढाणी कुंदनपुर के वार्ड 3, मजादपुर के वार्ड 8, थुराना के वार्ड दो, भोजराज के वार्ड दो, कापडो के वार्ड तीन व आठ, राखी खास के 8 वार्ड में किसी ने नामांकन नहीं किया।

केवल 9 पंच पदों के लिए होगा मतदान
अग्रोहा के वार्ड 11, मोठ के वार्ड 10, खेड़ी जालब के वार्ड 15, किन्नर के वार्ड 1, बाडो पट्टी के वार्ड 7, जुगलान के वार्ड 7, सैनीपुरा के वार्ड 1, भाटौल के वार्ड 6, मिर्चपुर के वार्ड 9 में ही मतदान होगा। इन वार्ड में 25 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। शाम चार बजे तक मतदान के तुरंत बाद मौके पर ही मतगणना होगी।

शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। गांव लितानी में चार नामांकन आए थे। तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। केवल एक ज्योति का आवेदन रहने पर उसे सर्वसम्मति से सरपंच चुन लिया गया।
विज्ञापन

- सूरजभान, जिला पंचायत विकास अधिकारी, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें