फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अपराधी गिरोह के आठ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। थाना पुलिस ने शुक्रवार को संगठित अपराधी गिरोह के आठ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी है। यह कार्रवाई थाना पुलिस की खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। खुफिया जानकारी के अनुसार गांव राजथल के आरोपी जय सिंह, सुनील, राजेश, कृष्ण, आशीष उर्फ बाबा, अमरजीत, शमशेर और विकास एक संगठित गिरोह बनाकर चल-चलकर अपराध कर रहे हैं। यह गिरोह नारनौंद क्षेत्र के अलावा आसपास के जिलों और राज्य के अन्य हिस्सों में स्नैचिंग, चोरी, घरों में घुसकर सामान चोरी, ठगी और एटीएम फ्रॉड जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा है। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें