फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ भर्ती परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच के लिए विद्यार्थियों ने निकाला विरोध मार्च

विज्ञापन
हिसार एचएयू के छात्र एडीओ भर्ती को लेकर चार नंबर गेट के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हु? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। एग्रीकल्चर डेवलेपमेंट ऑफिसर (एडीओ) पद पर भर्ती की लिखित परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने बुधवार को एचएयू गेट नंबर चार से शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास तक विरोध मार्च निकाला। एचपीएससी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अपनी मांग को पूरा कराने के लिए आदमपुर की ओर कूच करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एडीओ के 600 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 16 अक्तूबर 2022 को लिखित परीक्षा हुई थी। परीक्षा में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी हुई। परीक्षा में कोई परीक्षार्थी एक घंटे लेट आया तो कोई 20 मिनट। परीक्षा केंद्रों के बाहर मेटल डिटेक्टर नहीं लगाए गए। परीक्षा की कोई वीडियोग्राफी नहीं कराई गई। करीब 8000 विद्यार्थियों ने परीक्षा थी। परीक्षा का लेवल बहुत उच्च रखा गया। पीएचडी के स्टूडेंट भी इसे हल नहीं कर सके। परीक्षा के लिए केवल 40 दिन पहले पाठ्यक्रम जारी किया गया। नियम के अनुसार यह 90 दिन पहले जारी होना था। 50 प्रतिशत अंक की शर्त को 50 विद्यार्थी भी पूरा नहीं कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से मिलकर उच्च स्तरीय जांच की मांग करना चाहते हैं। डीसी ,एग्रीकल्चर के डीजी, एसीएस, डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन सौंप चुके हैं। अब तक हमारी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वीरवार को राज्यसभा दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। जल्द ही आदमपुर की ओर कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें