हिसार। सीआरएम जाट कॉलेज हिसार के पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य राजेंद्र धांगड़
की याचिका को एजुकेशनल ट्रिब्यूनल ने खारिज कर दिया। अब राजेंद्र धांगड़ ने कहा कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
जाट कॉलेज के पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य राजेंद्र धांगड़ को 31 दिसंबर 2021 को रिलीव कर दिया था। जाट एजुकेशन सोसायटी ने बिना नोटिस अचानक प्राचार्य को रिलीव कर दिया। उनके स्थान पर सीनियर टीचर नीलम सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त कर दिया। जिस पर राजेंद्र सिंह धांगड़ ने फैसले खिलाफ 4 जनवरी 2022 को न्यायालय की शरण ली थी। इस मामले में कई अन्य कॉलेजियम सदस्यों ने भी आपत्ति जताते हुए सोसायटी के निर्णय को गलत ठहराया था। एजुकेशनल ट्रिब्यूनल में जिला सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने बुधवार को इस याचिका को खारिज कर दिया। राजेंद्र धांगड़ के वकील योगश सिहाग ने बताया कि इसको लेकर अब वे हाई कोर्ट में अपील करेंगे।
वहीं, कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह ने कहा कि वह कोर्ट फैसले का स्वागत करती हैं। कोर्ट में हमेशा सच्चाई की जीत होती है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के नियमानुसार उसको कॉलेज प्राचार्य नियुक्त किया गया था।