फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बसों की कमी पर भड़के विद्यार्थी, रोडवेज बस रोककर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो कैप्शन घिराय:घिराय गांव के बस स्टैंड पर रोडवेज बस रोककर रोष जताते स्कूल कॉलेज के विद्यार्थ - फोटो : 1
विज्ञापन
घिराय। हिसार-धांसू-सुलखनी-घिराय-खानपुर सिंधड़ रूट पर बसों की कमी से परेशान स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों ने शुक्रवार सुबह घिराय बस स्टैंड पर रोडवेज बस रोककर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक बस खड़ी रही। सरपंच प्रतिनिधि और रोडवेज अधिकारियों के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने बस को रवाना होने दिया।
विज्ञापन

सुबह खानपुर सिंधड़ से हिसार जा रही बस जैसे ही घिराय पहुंची विद्यार्थियों ने उसे रोककर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की। विद्यार्थी विकास, उपेंद्र, बूरा और संहिता ने बताया कि पिछले सात दिनों से पर्याप्त बसें नहीं मिलने के कारण उन्हें स्कूल-कॉलेज पहुंचने में परेशानी हो रही है। सुबह और दोपहर के समय बसें कम होने से कई बार देरी होती है।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों को कई बार शिकायत दी लेकिन समाधान नहीं हुआ। सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि संदीप मौके पर पहुंचे और रोडवेज अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सुबह वाली बस फिलहाल उपलब्ध नहीं है, क्योंकि बसें अन्य ड्यूटी में लगी हैं। हालांकि, दोपहर 2:40 बजे चलने वाली बस को शुक्रवार से दोबारा शुरू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन समाप्त कर बस को जाने दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें