फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजथल में विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली

Wed, 07 Oct 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव राजथल में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की ओर से चलाए जा रहे अभियान को मजबूती देने के लिए सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे से दूर रहने तथा इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली स्कूल के प्राचार्य राकेश पानू की अध्यक्षता में निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं ने भी भाग लिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर लोहान ने कहा कि नशा किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की समस्या है। राजथल के ग्रामीणों ने जिस एकजुटता के साथ अभियान चलाया है, वह दूसरे गांवों के लिए भी उदाहरण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं का दिन-रात ठीकरी पहरा देना और विद्यार्थियों का जागरूकता रैली में शामिल होना दर्शाता है कि नई पीढ़ी नशे के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को जिम्मेदारी निभानी होगी।
सरपंच प्रतिनिधि अनिल गोदारा ने कहा कि ग्रामीणों की एकजुटता और युवाओं की मेहनत से नशे के खिलाफ सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की जरूरत है।
प्राचार्य राकेश पानू ने कहा कि विद्यार्थियों का दायित्व केवल शिक्षा प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है। नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। स्कूल भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार युवा गांव में दिन-रात ठीकरी पहरा दे रहे हैं और सामूहिक प्रयासों से नशे पर काफी हद तक लगाम लगी है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। रैली में नौगामा खाप तपा प्रधान जयवीर लोहान, बिंदर नंबरदार, गुलकनी डेरे के आचार्य दिव्यानंद, जोगिंदर मान, रामकुमार शर्मा, विशु बिसला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें